सेमीकंडक्टर पुश के बीच 4 दिन में 14% चढ़ा यह शेयर, अधिकतर एक्सपर्ट्स ने बढ़ाया टारगेट
सीजी पावर ऐंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयर में पिछले 4-दिन में करीब 14% की तेज़ी देखने को मिली है। यह तेज़ी कंपनी की सेमीकंडक्टर बनाने वाली सब्सिडियरी 'सीजी सेमी' के सेमीकंडक्टर यूनिट के लॉन्च के कारण है। सीजी सेमी ही पहली मेड-इन-इंडिया सेमीकंडक्टर चिप बनाएगी और इसके लिए कंपनी ने 5-साल में ₹7,600 करोड़ निवेश की घोषणा भी की है।