सैम करन ने 'द हंड्रेड' के एक ही मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद ली हैट्रिक
इंग्लैंड के 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में ओवल इनविंसिबल के सैम करन ने लंदन स्पिरिट के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद हैट्रिक विकेट ली है। मैच में ऑल-राउंडर करन ने 22 गेंदों में 51 रन बनाने के साथ ही 5 विकेट भी लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ओवल ने 30 रनों से यह मैच जीत लिया।