लाहौर में स्मॉग का असर, पाकिस्तान-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट रावलपिंडी शिफ्ट
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यह फैसला लाहौर में बढ़ते स्मॉग और खराब वायु गुणवत्ता के कारण लिया है। ब्रॉडकास्टर्स ने भी घने स्मॉग से मैच के प्रसारण पर असर पड़ने की आशंका जताई थी। हालांकि, मुकाबले की तारीखों में बदलाव नहीं हुआ है।