स्मृति ईरानी ने शेयर किया अपनी 74 वर्षीय मां के डंबल उठाते हुए वर्कआउट करने का वीडियो
पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने अपनी 74 वर्षीय मां शिबानी बागची के डंबल उठाते हुए वर्कआउट करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। स्मृति ने पोस्ट लिखा, "मेरी मां प्रमाण हैं कि उम्र महज एक संख्या है। वह हर दिन दिखा रही हैं कि उम्र कोई बाधा नहीं...आगे बढ़ने के लिए मील का पत्थर है।"