स्मृति मांधना से वॉशिंगटन सुंदर तक, क्रिकेट में बेमिसाल रहीं भाई-बहन की ये जोड़ियां
क्रिकेट में कई भाई-बहन की जोड़ियां हैं जिनमें भारत से स्मृति मांधना-श्रवण मांधना, वॉशिंगटन सुंदर-शैलजा सुंदर और पवन नेगी-बबीता नेगी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नेथन एस्टल-लिसा एस्टल (न्यूज़ीलैंड), विल सदरलैंड-एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया), हैरी टेक्टर-एलिस टेक्टर (आयरलैंड) और पीटर मैक्ग्लाशन-सारा मैक्गलाशन (न्यूज़ीलैंड) शामिल हैं। शैलजा सुंदर तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुकी हैं।