सुमित नागल को ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिली डायरेक्ट एंट्री
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के मेंस सिंगल के मुख्य ड्रॉ में भारत के सुमित नागल को डायरेक्ट एंट्री मिली है। मुख्य ड्रॉ की लिस्ट शुक्रवार को जारी की गई जिसमें एटीपी और डब्ल्यूटीए-रैंकिंग में टॉप 50 रैंक वाले खिलाड़ियों को साइनअप किया गया। गौरतलब है, नागल ने एडिशन के पिछले सीज़न में क्वॉलिफाइंग चरण से मुख्य दौर में जगह बनाई थी।