सुमितोमो मित्सुई बेच सकती है कोटक महिंद्रा बैंक में अपनी पूरी हिस्सेदारी
सीएनबीसी-आवाज़ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जापान की कंपनी सुमितोमो मित्सुई ब्लॉक डील के ज़रिए जल्द ही कोटक महिंद्रा बैंक में अपनी पूरी 1.65% हिस्सेदारी बेच सकती है। बकौल रिपोर्ट, सुमितोमो ₹6,000 करोड़ जुटाने के लिए प्राइवेट कंपनियों के 3.28 करोड़ शेयर बेचेगी और इस बिक्री से मिले पैसे का इस्तेमाल येस बैंक सौदे के लिए करेगी।