सैम पित्रोदा को फिर से बनाया गया इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस का चेयरमैन
कांग्रेस ने एक बार फिर सैम पित्रोदा को इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस का चेयरमैन बनाया है। कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पित्रोदा तत्काल प्रभाव से पद संभालेंगे। गौरतलब है, विवादित बयान 'पूर्वोत्तर भारत के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं' देने के बाद पित्रोदा ने पद से इस्तीफा दे दिया था।