सेमीफाइनल में 9 रन पर आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में कोहली को दिलासा देते दिखे द्रविड़
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने गयाना में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 सेमीफाइनल में 9(9) रन पर आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली को दिलासा दिया। ऑनलाइन वायरल हुए वीडियो में वह कोहली के पास जाकर उन्हें दिलासा देते दिख रहे हैं। कोहली तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए।