सेमीफाइनल में हारे पेरिस ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाले इकलौते भारतीय पुरुष रेसलर अमन
भारत के 21 वर्षीय रेसलर अमन सहरावत पेरिस ओलंपिक्स 2024 में पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जापानी रेसलर रेई हिगुची से 0-10 से हार गए हैं। पेरिस ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाले इकलौते भारतीय पुरुष रेसलर अमन अब कांस्य पदक मैच में कल पोर्टो रिको के रेसलर डेरियन क्रूज़ से भिड़ेंगे।