ट्रंप टैरिफ से टेक कंपनियों को राहत; स्मार्टफोन व कंप्यूटर पर नहीं लगेगा रेसीप्रोकल टैरिफ
अमेरिका के सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग के अनुसार, स्मार्टफोन, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ और कम्पोनेंट्स को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड के रेसीप्रोकल टैरिफ से बाहर रखा गया है। इनमें सेमीकंडक्टर, सोलर सेल, फ्लैट पैनल टीवी डिस्प्ले आदि शामिल हैं। चीन पर रेसीप्रोकल टैरिफ को बढ़ाकर 125% किए जाने के बाद एप्पल जैसी दिग्गज टेक कंपनियों की चिंता बढ़ गई थी।