स्मार्टफोन में स्क्रीन गार्ड लगाने के क्या हैं नुकसान?
कई एक्सपर्ट्स स्मार्टफोन को बिना स्क्रीन गार्ड या टेंपर्ड ग्लास के इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। स्क्रीन गार्ड या टेंपर्ड ग्लास लगाने से कभी-कभी स्क्रीन की क्वॉलिटी कम हो सकती है। इसके अलावा स्क्रीन गार्ड के इस्तेमाल से टच सेंसिटिविटी कम होती है। स्क्रीन गार्ड सही से न लगाने पर उसमें बबल्स या धूल के कण फंस सकते हैं।