स्मॉलकैप शेयर में लगा 20% अपर सर्किट, 3 दिन में 50% उछला भाव; जानें कारण
एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर पिछले तीन कारोबारी दिनों में करीब 50% उछले हैं। सोमवार को इसमें 20% का अपर सर्किट लगा और यह ₹78.60 के स्तर पर बंद हुआ। यह तेज़ी जीएसटी के नए स्लैब के बाद आई क्योंकि एलईडी डिस्प्ले और लाइटिंग उत्पादों पर टैक्स बोझ घटने की उम्मीद है जिससे कंपनी के उत्पादों को लाभ मिल सकता है।