सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दें अधिकारी: चीन के राष्ट्रपति
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। जिनपिंग ने अधिकारियों से कहा, "चीनी आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने में कोई भी सीमा क्षेत्र पीछे नहीं छूटे।" चीन हाल के वर्षों में भारत और भूटान के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।