सामूहिक विवाह के दौरान टोंक में आया बवंडर; हवा में उड़ा टेंट व सामान, भागते दिखे दूल्हा-दुल्हन
टोंक (राजस्थान) में सामूहिक विवाह समारोह के दौरान अचानक आए तेज़ तूफान व बवंडर से अफरा-तफरी मच गई जिसका वीडियो सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बवंडर से कुछ ही मिनटों में टेंट उखड़ गए, सामान हवा में उड़कर दूर जा गिरा और लोग व दूल्हा-दुल्हन भागने लगे। इस दौरान लोहे के पाइप गिरने से कई महिलाएं-बच्चे घायल हो गए।