सामने आया ₹5000 करोड़ का कथित घोटाला, गुरुग्राम की फर्म ने कैशबैक का लालच देकर लोगों को फंसाया
'टॉकचार्ज' नामक गुरुग्राम स्थित कंपनी के खिलाफ की गई सीएनएन-न्यूज़ 18 की जांच में पता चला है कि कंपनी ने एक बड़े वॉलेट स्कैम में लोगों से ₹5000 करोड़ की ठगी की है। कैशबैक के नाम पर यूज़र्स को कुछ महीनों में बढ़िया रिटर्न देने का वादा किया गया था। कंपनी के ऑपरेशन्स अप्रैल-2024 में बंद हो गए थे।