सामने आया दुनिया का 'सबसे पुराना लव लेटर', AI से किया गया डिकोड
कथित तौर पर दुनिया का सबसे पुराना प्रेम पत्र (540-साल पुराना) फरवरी-1477 में मार्गरी ब्रूज़ ने अपने मंगेतर जॉन पास्टन-III को टॉपक्रॉफ्ट (युनाइटेड किंगडम) से लिखा था। इसमें उन्होंने दहेज को लेकर चिंता जताई और अपने प्रेम व प्रतिबद्धता का इज़हार किया। पुरानी भाषा और लिपि के कारण यह पत्र कठिन था जिसे AI ने पढ़कर आधुनिक अंग्रेजी में बदला।