सोमवार को बाज़ार में आएगी तेज़ी या मंदी? इन 5 ट्रिगर्स और अहम लेवल्स पर रखें नज़र
बीते हफ्ते निफ्टी 1.65% की मज़बूती के साथ 24,013 पर बंद हुआ। विश्लेषकों के मुताबिक, सोमवार को बाज़ार की दिशा FII फ्लो, मॉनसून की प्रगति, क्रूड ऑयल की चाल, अमेरिका-ईरान घटनाक्रम और कॉर्पोरेट कमेंट्री जैसे 5 प्रमुख ट्रिगर्स तय करेंगे। वहीं, तकनीकी रूप से निफ्टी के लिए 23,800 अहम सपोर्ट है जबकि 24,150-24,200 का दायरा बड़ी बाधा बना हुआ है।