सोमवार से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह में आएंगे 4 नए IPO
सोमवार से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह में 4 नए आईपीओ शेयर बाज़ार में आने वाले हैं जिनमें से एक आईपीओ मेन बोर्ड से और 3 एसएमई सेग्मेंट से हैं। मेन बोर्ड आईपीओ में इंडो फार्म इक्विपमेंट का आईपीओ है जो 31 दिसंबर को खुलेगा और निवेशक 2 जनवरी 2025 तक इसमें बोली लगा सकेंगे।