सैमसंग समर्थित स्टार्टअप के सीईओ ने नए सीईओ की घोषणा के बाद पद छोड़ने से किया इनकार
सैमसंग समर्थित अरबों डॉलर के स्टार्टअप ओपनवेब के संस्थापक व सीईओ नदाव शोवल ने टिम हार्वे को नया सीईओ घोषित किए जाने के बाद कंपनी के सीईओ के पद से हटने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कर्मचारियों को एक ईमेल में लिखा कि बोर्ड ने गलत कहा कि वह पद छोड़ रहे हैं जबकि ऐसा उनका इरादा नहीं था।