सैमसन और क्लासेन ने IPL मैच में अपनी तीखी झड़प के बाद विवाद किया खत्म, पोस्ट किया शेयर
सीएसके के ओपनर संजू सैमसन और एसआरएच के बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल-2026 मैच के दौरान हुई अपनी तीखी झड़प के बाद विवाद को खत्म कर दिया है। दोनों ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक-दूसरे को गले लगाते हुए तस्वीर शेयर की। सैमसन ने लिखा, "मैदान पर ऐसी बातें होती रहती हैं...उसके बाहर उनके लिए...मेरे दिल में बहुत सम्मान है।"