सैमसन के पिता ने उनके बेटे को लेकर सूर्यकुमार को टारगेट करने वाले ट्रोल्स को लगाई लताड़
भारतीय ओपनर संजू सैमसन के पिता ने उनके बेटे को टी20 विश्व कप की शुरुआत में नहीं खिलाने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाने वाले ट्रोल्स को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा, "उनमें (सूर्यकुमार) कोई घमंड नहीं है...वह संजू का समर्थन करते हैं।" सूर्यकुमार ने कहा था, "क्या मैं अभिषेक और तिलक की जगह सैमसन को खिलाऊं?"