सैमसन की बैटिंग में निरंतरता की कमी है: भारत-द. अफ्रीका T20I सीरीज़ से पहले कुंबले
आगामी भारत-दक्षिण अफ्रीका T20I सीरीज़ से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने संजू सैमसन को लेकर कहा है कि उनकी बैटिंग में निरंतरता की कमी है। कुंबले ने कहा, "हम संजू सैमसन की क्षमता को जानते हैं। वह एक अच्छे बल्लेबाज़ हैं। निरंतरता की थोड़ी कमी है और मुझे यकीन है कि भारतीय चयनकर्ता इसे ध्यान में रखेंगे।"