सिया और चेतन का स्नैपचैट वीडियो आया सामने, केतन के मर्डर से कुछ दिन पहले बनाया गया था
केतन मर्डर केस की आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी का एक स्नैपचैट वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो केतन की हत्या से कुछ दिन पहले का है जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। दोनों पर केतन की लोहगढ़ किले से धक्का देकर हत्या करने का आरोप है।