सिया और चेतन ने ऑनलाइन ढूंढा था मर्डर का तरीका, केतन की हत्या के बाद एक-दूसरे को किए थे कॉल्स
केतन हत्याकांड को लेकर पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने अक्सर ऑनलाइन यह सर्च किया कि किसी की हत्या कैसे की जाए। बकौल पुलिस, लोहगढ़ किले से केतन को धक्का देने के बाद भी दोनों के बीच कॉल-मैसेज का सिलसिला जारी रहा।