सिया को पहली मुलाकात में 28 ड्रेस दी थीं, सगाई में ₹80 लाख के गहने दिए थे: केतन के पिता
पुलिस चार्जशीट में केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया है कि उन्होंने केतन की मंगेतर सिया को पहली मुलाकात में लगभग ₹8 लाख की 28 ड्रेस दी थीं। उन्होंने कहा कि सगाई में सिया को लगभग ₹80 लाख की ज्वेलरी तोहफे में दी थी। गौरतलब है, सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर केतन की हत्या का आरोप है।