स्यूटा में लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार को प्रवासियों ने घेरा, वीडियो आया सामने
स्यूटा (स्पेन) में प्रवासी संकट के बीच लाइव रिपोर्टिंग कर रही एक महिला पत्रकार को भीड़ ने घेर लिया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक पत्रकार को घेरकर चिल्लाते और कैमरे की ओर इशारे करते दिखाई दे रहे, जिससे वह असहज नज़र आ रही हैं। गौरतलब है कि हज़ारों प्रवासी मोरक्को से स्यूटा पहुंचे हैं।