सायोनी घोष ने शिवलिंग को लेकर अपने पुराने आपत्तिजनक पोस्ट पर तोड़ी चुप्पी
टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने शिवलिंग को लेकर अपने पुराने आपत्तिजनक पोस्ट पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, "मैंने वह कार्टून पोस्ट नहीं किया था। उस समय (2015) मैं सिर्फ 22 साल की लड़की थी। मैंने इसके लिए माफी भी मांग ली है।" उन्होंने आगे कहा, "किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए...मैं खुद एक हिंदू हूं।"