सोयाबीन व सनफ्लावर के तेल से हो सकती है फैटी लिवर की समस्या: डॉक्टर
डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया है कि सोयाबीन, कॉर्न व सनफ्लावर के तेल के इस्तेमाल से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। डॉक्टर सेठी ने कहा कि ये तेल ओमेगा 6 से भरपूर होते हैं जो फैटी लिवर का कारक बनता है। बकौल डॉक्टर, फ्रूट जूस में काफी फ्रक्टोज़ होता है जिससे फैटी लिवर होने का खतरा रहता है।