सैयद अहमद बुखारी के निधन की उड़ी अफवाह, दिल्ली जामा मस्जिद ने जारी किया वीडियो
दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसके बाद मस्जिद की ओर से इंस्टाग्राम पर वीडियो बयान जारी किया गया है। जामा मस्जिद के मुताबिक, बुखारी की सेहत ठीक है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। बकौल जामा मस्जिद, बुखारी की ईएनटी सर्जरी हुई है।