सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में श्रेयस गोपाल ने ली हैट्रिक, पंड्या ब्रदर्स को डक पर किया आउट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में बड़ौदा के हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या मंगलवार को कर्नाटक के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हो गए। स्पिनर श्रेयस गोपाल ने शाश्वत रावत को आउट करने के बाद लगातार दो गेंदों पर दोनों भाइयों को आउट कर हैट्रिक पूरी की। बड़ौदा 170-रन का लक्ष्य 18.5 ओवर में हासिल कर मैच जीत गया।

Load More