सॉरी, पिछली बार की तरह राष्ट्रगान नहीं बजा: रजत पदक जीतने के बाद भारतीय फैन्स से नीरज चोपड़ा
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में रजत पदक जीतने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारतीय फैन्स को संबोधित करते हुए कहा है, "सॉरी, पिछली बार की तरह राष्ट्रगान नहीं बजा।" नीरज ने आगे कहा, "मैंने जो सोचा था वह नहीं हुआ लेकिन मेडल तो मेडल है।" गौरतलब है कि नीरज ने टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में स्वर्ण पदक जीता था।