सारा अली खान ने केदारनाथ में अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ किए दर्शन, लगीं डेटिंग की अटकलें
अभिनेत्री सारा अली खान ने हाल में केदारनाथ मंदिर में अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ दर्शन किए जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसके बाद से कई फैन्स सारा के अर्जुन संग डेटिंग की अटकलें लगा रहे हैं। हालांकि, दोनों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि अर्जुन एक सुपरमॉडल हैं।