सारा अली खान ने भाई इब्राहिम व जेह को बांधी राखी, शेयर की फैमिली फोटो
अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम व जेह को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधी जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में सारा व उनके भाइयों के अलावा सैफ अली खान, करीना और सैफ की बहन सोहा भी नज़र आ रही हैं। राखी बंधवाते वक्त जेह मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं।