सारे खिलाड़ियों को बराबर प्यार मिलना चाहिए: 'बेबस' पहलवान के वायरल वीडियो पर कमेंटेटर तनेजा
कमेंटेटर सुनील तनेजा ने एक पहलवान के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें कुश्ती के बाद पहलवान दर्शकों के पास जाकर पैसे लेता दिख रहा है। तनेजा ने कहा, "(लोग)...एक तरफ इस पहलवान के लिए व्यथित हैं...दूसरी तरफ एक डबल ओलंपिक मेडलिस्ट को ज़्यादा प्यार मिलने पर...परेशान हैं...सारे खिलाड़ियों को बराबर प्यार मिलना चाहिए...लेकिन बदलाव में समय लगता है।"