सारा ने अनंत-राधिका की शादी में पहनी पाक डिज़ाइनर की ड्रेस, श्रेय नहीं देने पर हुई आलोचना
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पहनी गई पोशाक के लिए पाकिस्तानी डिज़ाइनर इकबाल हुसैन को श्रेय नहीं देने पर अभिनेत्री सारा अली खान की आलोचना हुई। सारा ने इंस्टाग्राम पर स्टाइलिस्ट, मेकअप टीम और फोटोग्राफर्स को टैग किया था। इसपर एक यूज़र ने लिखा, "कृपया डिज़ाइनर का ज़िक्र कीजिए चाहे वह पाकिस्तान, अमेरिका या जापान से हो।"