सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी: खरगे के 'मोदी के बाप' वाली टिप्पणी पर गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 'मोदी का बाप भी जाएगा' टिप्पणी पर कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष ने...मोदी जी के पिताजी पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं।" उन्होंने कहा, "यह पहली बार नहीं, जब कांग्रेस ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे...कांग्रेस...प्रतिदिन अभद्रता की सीमाएं पार करती जा रही है।"