सारे सीन एक टेक में देने पर महेश भट्ट मुझे 'वन टेक आर्टिस्ट' बोलते थे: अनु अग्रवाल
फिल्म 'आशिकी' फेम अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह फिल्म के सारे सीन एक ही टेक में दे देती थीं जिससे प्रभावित होकर फिल्ममेकर महेश भट्ट उन्हें 'वन टेक आर्टिस्ट' बोलने लगे थे। उन्होंने कहा, "कुछ लोग मेरे और महेश के बारे में अफवाहें उड़ाने लगे थे और हमारे रिश्ते पर सवाल उठाने लगे थे।"