सिर की मालिश कराने के बाद बेंगलुरु में शख्स को आया स्ट्रोक, खोई बोलने की क्षमता
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु के एक सैलून में एक अप्रशिक्षित नाई ने 30-वर्षीय शख्स के सिर की मालिश के दौरान गर्दन मरोड़ दी जिसके बाद उसे स्ट्रोक आ गया। इसके बाद शख्स ने अपने बोलने की क्षमता खो दी और बाएं तरफ कमज़ोरी महसूस करने लगा। वहीं, शख्स को ठीक होने में 2-महीने लग गए।