सुराग मिले हैं, कोशिश है आज ही घटना का खुलासा हो जाए: मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर IG
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या को लेकर मिथिला रेंज के आईजी बाबू राम ने कहा है, "हमें कई अहम सुराग मिले हैं।" उन्होंने कहा, "पूरी कोशिश है कि आज ही हम घटना का खुलासा हो जाए।" बकौल आईजी, घर के पीछे पानी में एक छोटी अलमारी और टेबल पर 3 ग्लास मिले हैं।