सिराज ने बांग्लादेश के खिलाफ एक हाथ से लिया शानदार कैच, BCCI ने शेयर की तस्वीरें
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेशी ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन का एक हाथ से कैच लिया। बीसीसीआई ने सिराज के कैच लेने की कुछ तस्वीरें X पर शेयर करते हुए लिखा, "एक और शानदार कैच।" चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बांग्लादेश का स्कोर 26/2 है।