सिराज व हेड को माना गया ICC की आचार संहिता का दोषी, भारतीय गेंदबाज़ पर लगा 20% जुर्माना
भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज़ और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड को ऐडिलेट टेस्ट के दौरान उलझने को लेकर आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना गया है। हेड को आउट करने के बाद सेंड ऑफ करने को लेकर सिराज पर मैच फीस का 20% जुर्माना लगा। वहीं, आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों को 1-1 डिमेरिट पॉइंट दिया है।