सिर पर 45 किलो रुद्राक्ष लेकर महाकुंभ के लिए प्रयागराज पहुंचे हठयोगी गीतानंद गिरी

आवाहन अखाड़े के संत गीतानंद गिरी अपने सिर पर 45 किलोग्राम रुद्राक्ष लेकर 13 जनवरी-26 फरवरी तक आयोजित होने वाले महाकुंभ के लिए प्रयागराज (यूपी) पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वह भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हठयोग कर रहे हैं। बकौल गीतानंद गिरी, उन्होंने 2019 में हुए कुंभ के दौरान रुद्राक्ष धारण करने को लेकर संकल्प लिया था।

Load More