सिर्फ ₹9.60 लाख में दिल्ली में अपना फ्लैट! सस्ते में घर खरीदने के लिए बचे हैं 2 दिन
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नागरिक आवास योजना 2026 के तहत दिल्ली में ₹9.60 लाख की शुरुआती कीमत पर रेडी-टू-मूव फ्लैट मिल रहे हैं। साथ ही, इन पर 25% तक की छूट भी दी जा रही है। ये फ्लैट नरेला और सिरसपुर में 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर मिल रहे हैं और आवेदन की आखिरी तारीख 30-जून है।