सिर्फ ₹9 सैलरी हाइक मिलने पर भड़का सॉफ्टवेयर इंजीनियर, बोला- गुलाम की तरह काम कर रहा हूं
दिल्ली-एनसीआर के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने रेडिट पर बताया है कि उसे 2025 में ₹9 का सैलरी हाइक मिला और इस साल इन्क्रिमेंट नहीं मिला जिसके चलते वह नौकरी छोड़ने की सोच रहा है। उसने बताया, "₹4.25 LPA पर जॉइन किया था...2-साल का बॉन्ड था...6-महीने का नोटिस पीरियड...गुलाम की तरह काम कर रहा हूं...ऑफिस+क्लाइंट दोनों जगह जाता हूं...फंस गया हूं।"