सिर्फ 1 टेस्ट अधिक खेलने से प्रज्ञान ओझा को भारत का चीफ सिलेक्टर बनने में कैसे मिली मदद?
भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को टीम इंडिया का नया मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है। BCCI ने स्पष्ट किया कि ओझा वरिष्ठता के आधार पर समिति की अध्यक्षता करेंगे जो खेले गए टेस्ट मैचों की संख्या से तय होती है। उन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट खेले जो उनके साथी चयनकर्ता शिव सुंदर दास से सिर्फ एक अधिक है।