सिर्फ 26 दिनों में 106% उछले भारतीय कंपनी सिल्वरलाइन के शेयर, BSE ने निवेशकों को किया आगाह
ठाणे स्थित टेक कंसल्टिंग कंपनी सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज़ के शेयर की कीमत 19 जनवरी के ₹7.81 से बढ़कर 16 फरवरी को ₹16.15 हो गई जो इसमें 106% से अधिक की बढ़ोतरी दिखाता है। बीएसई ने निवेशकों को आगाह करते हुए बताया कि इसके शेयर को लेकर वॉट्सऐप, टेलीग्राम और SMS के ज़रिए संदिग्ध व अनधिकृत निवेश सलाह फैलाई जा रही है।