सिर्फ 7 दिन के मेडिटेशन से बेहतर हो सकती है दिमाग की कार्यप्रणाली
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पाया कि सिर्फ 7 दिन के मेडिटेशन से दिमाग और शरीर में बेहतर बदलाव दिखने लगते हैं। 20 स्वस्थ लोगों पर हुए अध्ययन में खून में प्राकृतिक दर्द निवारक रसायन और न्यूरॉन की वृद्धि देखी गई। साथ ही सूजन से जुड़े संकेत संतुलित हुए जिससे इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता बेहतर होती पाई गई।