सिर्फ 7 सेकेंड में हार्ट अटैक डिटेक्ट करेगा यह ऐप; भारतीय मूल के 14 वर्षीय छात्र ने किया कारनामा
अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के 14-वर्षीय सिद्धार्थ नंदयाला ने सर्काडियावी नामक एक एआई-पावर्ड ऐप बनाया है जो केवल 7 सेकेंड में हार्ट अटैक और हार्ट की अन्य बीमारियों का पता लगा सकता है। इसे अमेरिका में 15,000 मरीज़ों और भारत में 700 मरीज़ों पर टेस्ट किया जा चुका है। यह कथित तौर पर 96% सटीक रिज़ल्ट दिखाता है।