सिर्फ 9 देशों के पास ही क्यों हैं परमाणु बम, बाकी देश क्यों नहीं बना पाते?
दुनिया में केवल 9 ऐसे देश हैं जिनके पास आधिकारिक तौर पर परमाणु हथियार मौजूद हैं। ये देश हैं- अमेरिका, रूस, यूके, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इज़रायल। कई शक्तिशाली देशों के पास परमाणु बम न होने का सबसे बड़ा कारण एनपीटी (Nuclear Non-Proliferation Treaty) है। दरअसल, यह संधि नए देशों को परमाणु हथियार बनाने से रोकती है।